Publish Date: Wed, 20 Sep 2023 (15:46 IST)
Updated Date: Wed, 20 Sep 2023 (15:48 IST)
Singer Shubneet Singh Controversy: कनाडा निवासी पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ विवादों में घिर गए हैं। शुभ पर भारत-कनाडा के बीच बढ़ते तनाव के बीच खालिस्तानियों का समर्थन करने का आरोप लगा है। सिंगर ने भारत का विवादित नक्शा सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद भारत में होने वाल शुभनीत का कॉन्सर्ट कर कर दिया गया है।
बोट-स्पीकर कंपनी सिंगर शुभ का कॉन्सर्ट 23 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक मुंबई में करवाने वाली थी। लेकिन अब कंपनी ने कॉन्सर्ट रद्द कर दिया है। बोट ने शुभ की स्पॉन्सरशिप रद्द करने की सूचना बाकायदा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी दी है।
कंपनी ने लिखा, म्यूजिक कम्युनिटी के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता है, हम सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण एक सच्चे भारतीय ब्रांड हैं। इस साल की शुरुआत में गायक शुभ द्वारा की गई टिप्पणियों के बारे में पता चला, तो कंपनी ने अपनी स्पॉन्सरशिप वापस लेने का फैसला किया।
उन्होंने लिखा, भारत में एक जीवंत संगीत संस्कृति को बढ़ावा देना जारी रखेंगे और ऐसे मंच तैयार करेंगे जहां उभरते कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा सकें।
बता दें कि सिंगर शुभनीत ने भारत का विवादित नक्शा शेयर किया था। इसमें भारत के नक्शे से पंजाब और जम्मू कश्मीर को हटाकर अपने रैडिकल होने का प्रमाण दिया था। इसके बाद से सिंगर का नाम खालिस्तानियों के साथ जोड़ कर देखा जाने लगा।
सिंगर शुभनीत सिंह का जन्म 1997 में पंजाब में हुआ था। वह कनाडा में रहते हैं। शुभनीत के गाने भारत में काफी पॉपुलर है। कई सेलेब्स सिंगर को फॉलो करते हैं। हालांकि अब क्रिकेटर विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने शुभनीत को अनफॉलो कर दिया है।
Edited By : Ankit Piplodiya