Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फ्रेंच फिल्म अकादमी हॉलीवुड एक्ट्रेस केट ब्लैंचेट को करेगी सम्मानित

Advertiesment
हमें फॉलो करें Cate Blanchett
, शनिवार, 18 दिसंबर 2021 (17:15 IST)
ऑस्कर पुरस्कार विजेता एक्ट्रेस केट ब्लैंचेट को फ्रांसीसी सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान 'सीजर डी'होनूर' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतिष्ठित पत्रिका द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार फ्रेंच फिल्म अकादमी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा किए गए एक बयान में यह घोषणा की।

 
फ्रांस की राजधानी पेरिस में 25 फरवरी, 2022 को आयोजित होने वाले 47वें सीज़र समारोह में केट ब्लैंचेट को सीज़र डी'होनूर से सम्मानित किया जाएगा।
 
फ्रांसीसी फिल्म अकादमी ने 52 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री की उनके 'उल्लेखनीय करियर और शानदार व्यक्तित्व' के लिए सराहना की।
 
केट ब्लैंचेट ने 1997 में ऑस्ट्रेलियाई फिल्म 'पैराडाइज' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, लेकिन फिल्म निर्माता शेखर कपूर की 1998 में आई फिल्म 'एलिजाबेथ' से उन्हें वैश्विक प्रसिद्धि मिली।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का वर्ल्ड प्रीमियर