Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शादी के बंधन में बंधीं 'चक दे इंडिया' की बलवीर कौर

हमें फॉलो करें शादी के बंधन में बंधीं 'चक दे इंडिया' की बलवीर कौर

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023 (15:12 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' में कोमल चौटाला का किरदार निभाने वाली चित्राशी रावत हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। वहीं अब इस फिल्म की एक और एक्ट्रेस ने शादी रचा ली है। फिल्म में हॉकी खिलाड़ी 'बलबीर कौर' का किरदार निभाने वाली तान्या अबरोल शादी के बंधन में बंध गई हैं। 

 
तान्या अबरोल ने हिमाचल प्रदेश के रहने वाले आशीष वर्मा से शादी रचाई है। तान्या की शादी की कुछ तस्वीरें अभिनव शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीरों में अभिनव और उनकी पत्नी रुबीना दिलैक तान्या के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। 
 
तस्वीरों में तान्या अबरोल मैरून कलर का लहंगा पहने दिख रही है। इसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर का ब्लाउज कैरी किया है। मांग टीका, गोल्डन कलीरे, चूड़ा और नथ में तान्या बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
 
तान्या अबरोल लव यू सोनिये, दुर्गामती: द मिथ और आतिशबाजी इश्क' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बेस्ट ऑफ लक निक्की और सीआईडी जैसे टीवी शोज में भी काम किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिवालिका ओबेरॉय संग शादी के बंधन में बंधे अभिषेक पाठक, देखिए खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें