Publish Date: Thu, 08 Sep 2022 (11:20 IST)
Updated Date: Thu, 08 Sep 2022 (11:23 IST)
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन के साथ पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यह शो 10 सितंबर से ऑन एयर होने जा रहा है। इस शो में कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं। वहीं कुछ पुराने चेहरे इस शो को अलविदा कह चुके हैं। कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह के बाद एक और कॉमेडियन ने इस शो को अलविदा कह दिया है।
कपिल शर्मा के अच्छे दोस्त माने जाने वाले चंदन प्रभाकर यानी चंदू भी इस शो से बाहर हो गए हैं। फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि क्या चंदन की भी कपिल से कोई अनबन हो गई है। शो में पुराने कलाकारों में कीकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती शामिल हैं।
पिंकविला को दिए इंटरव्यू ने चंदन प्रभाकर ने बताया कि वह क्यों कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं हैं। चंदन ने कहा, मैं द कपिल शर्मा शो के इस सीजन का हिस्सा नहीं बनूंगा और इसकी कोई खास वजह नहीं है। मैं बस एक ब्रेक लेना चाहता था.।
'द कपिल शर्मा' के नए सीजन में अर्चना पूरन सिंह इस बार भी जज की कुर्सी पर बैठी नजर आएंगी। शो में कपिल के साथ सिद्धार्थ सागर, सुमोना चक्रवर्ती, किकू शारदा, सृष्टि रोड़े समेत अन्य कलाकार दिखाई देंगे।
webdunia
Publish Date: Thu, 08 Sep 2022 (11:20 IST)
Updated Date: Thu, 08 Sep 2022 (11:23 IST)