Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पर्दे पर दिखेगी 'चंद्रयान 3' की सफलता, जगन शक्ति ने किया फिल्म बनाने का ऐलान

हमें फॉलो करें chandrayaan 3 photo

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 25 अगस्त 2023 (15:10 IST)
Chandrayaan 3 Movie: भारत के 'चंद्रयान 3' ने चांद के दक्षिणी ध्रूव पर सफल लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है। 'चंद्रयान 3' की सफलता के बाद इस मिशन पर फिल्म बनाने की होड़ लग गई है। कई फिल्म मेकर्स इस ऐतिहासिक मिशन की कहानी को पर्दे पर दिखाना चाहते हैं।
 
इसी बीच 'मिशन मंगल' के निर्देशक जगन शक्ति ने 'चंद्रयान 3' पर ‍फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म वो अपनी मिशन मंगल वाली टीम के साथ मिलकर बनाएंगे। हालांकि, अभी तक उन्होंने ये कंफर्म नहीं किया है कि इसमें अक्षय कुमार ही लीड रोल में होंगे या फिर कोई और स्टार। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान जगन शक्ति ने कहा, वह मिशन मंगल की टीम के साथ 'चंद्रयान 3' पर फिल्म बनाएंगे। वह इस मौके को हाथ से नहीं जाने देंगे। फिलहाल मैं फिल्म की कहानी पर विचार कर रहा हूं। कहानी पर निर्णय लेने से पहले अपनी बड़ी बहन से इनपुट लूंगा। वह इसरो में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। 
 
बता दें कि इससे पहले जगन शक्ति ने 2019 में 'मिशन मंगल' फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने राकेश धवन का किरदार निभाया था। फिल्म में विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी और नित्या मेनन जैसे कलाकार भी नजर आए थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देबिना बनर्जी फैमिली संग एंजॉय करने निकलीं लॉन्ग वेकेशन, सबसे पहले पहुचीं दुबई