Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुष्पा 2 : द रूल संग क्लैश से डरे छावा के मेकर्स, आगे बढ़ी विक्की कौशल की फिल्म की रिलीज डेट!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pushpa 2 The Rule

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 28 नवंबर 2024 (14:49 IST)
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल जल्द ही फिल्म 'छावा' में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'छावा' में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। 
 
लेकिन अब 'छावा' के मेकर्स ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' से क्लैश से बचने के लिए फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी है। अब 'छावा' अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लक्ष्मण उतेकर निर्देशित 'छावा' में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। 
 
webdunia
फिल्म 'छावा' अब 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इस दिन शाहिद कपूर की 'देवा' रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी वजह से उसकी डेट चेंज हो गई है। 'देवा' 31 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। 
 
'छावा' में विक्की कौशल मराठा योद्धा-राजा छत्रपति संभाजी की भूमिका निभाएंगे। वहीं रश्मिका मंदाना येसु बाई के किरदार में दिखेंगी। औरंगजेब की भूमिका में अक्षय खन्ना नजर आने वाले हैं। ये फिल्म दिनेश विजान द्वारा निर्मित है। 
 
यह एक पीरियड ड्रामा फिल्‍म है, जिसका टीजर रिलीज हो चुका है। इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में विक्‍की के ट्रांसफॉर्मेशन की खूब तारीफ भी हो रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ठिठुरन भरी सर्दी में भी गर्मी का एहसास दिलाएंगे भारत के ये डेस्टिनेशन, कम बजट में प्‍लान करें ट्र‍िप