Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजू श्रीवास्तव के बाद एक और कॉमेडियन पराग कनसारा का निधन

हमें फॉलो करें राजू श्रीवास्तव के बाद एक और कॉमेडियन पराग कनसारा का निधन

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (15:47 IST)
Photo - Twitter
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन के सदमें से फैंस अभी उबरे भी नहीं थे कि एक और कॉमेडियन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले पराग कनसारा का निधन हो गया है।

 
इस दुखद खबर की जानकारी कॉमेडियन सुनील पाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। सुनील पाल ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि दोस्तों, एक और दिल दहला देने वाली खबर आई है कॉमेडी की दुनिया से। लाफ्टर चैलेंज के छठवें साथी, हमारे पराग कनसारा जी अब इस दुनिया में नहीं रहे।
 
उन्होंने कहा, पराग कनसारा, कॉमेडी करते थे। पराग भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे। क्या हो रहा है इस दुनिया में पता नहीं। किसकी नजर लग गई है। हंसाने वाले, लोगों को हंसाते थे इतना, उनके साथ उनके परिवार के साथ न जाने क्यों ऐसा हो रहा है। 
 
गुजरात के वडोदरा के रहने वाले पराग कनसारा काफी समय से टीवी और फिल्मी दुनिया से दूर बने हुए थे। पराग भले ही 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' नहीं जीते थे, लेकिन अपनी कॉमेडी से उन्होंने लगों को खूब हंसाया था।
Edited by : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डब्बू रतनानी के लिए पलक तिवारी ने पहनी हद से ज्यादा शॉर्ट ड्रेस, बोल्ड अंदाज में दिए पोज