Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुनील पाल अचानक हुए लापता, 24 घंटे के अंदर मिले कॉमेडियन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Comedian Sunil Pal

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 4 दिसंबर 2024 (11:20 IST)
मशहूर कॉमेडियन-एक्टर सुनील पाल बीते दिन अचानक से गायब हो गए। वह एक शो के लिए मुंबई से बाहर गए थे, जिसके बाद वह लापता हो गए। सुनील की पत्नी सरिता पाल ने कॉमेडियन के घर वापस ना आने और उनका फोन ना मिलने पर मंगलवार को मुंबई पुलिस से संपर्क किया और रिपोर्ट दर्ज कराई। 
 
इसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई थी। अब खबर है कि सुनील पाल से पुलिस ने कॉन्टैक्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वह आज मुंबई आ जाएंगे। बताया जा रहा है कि मुंबई आने के बाद सुनील पाल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। 
 
सुनली पाल अक्सर अपने शोज के लिए मुंबई से बाहर जाते रहते हैं। सुनील को 3 तारीख को मुंबई लौटना था। लेकिन वो नहीं आए। कई घंटो तक फोन ट्राय करने के बाद भी सुनील की पतनी का उनसे संपर्क नहीं हो पा था। जब सुनील पाल से कोई संपर्क नहीं हो पाया तो उनकी पत्नी ने पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की कम्प्लेंट दर्ज करा दी। 
 
सुनील पाल ने साल 2005 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीतकर लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद वह द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो, कॉमेडी चैंपियंस और कॉमेडी सर्कस जैसी कई शोज में नजर आए। सुनील पाल ने कई फिल्मों में भी काम किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नरगिस फाखरी की बहन आलिया पर लगा एक्स बॉयफ्रेंड और एक लड़की को मारने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार