Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लॉकडाउन में रितेश देशमुख से इस तरह काम करवा रहीं पत्नी जे‍नेलिया डिसूजा, वीडियो वायरल

हमें फॉलो करें लॉकडाउन में रितेश देशमुख से इस तरह काम करवा रहीं पत्नी जे‍नेलिया डिसूजा, वीडियो वायरल
, शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (14:34 IST)
देशभर में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारे भी घर में समय बिता रहे हैं। कई सितारे घर के काम करके अपना टाइमपास कर रहे हैं। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 
इस वीडियो में रितेश देशमुख बर्तन धो रहे हैं और उनकी पत्नी जे‍नेलिया हाथ में बेलन लिए उनसे काम करवा रही हैं। रितेश देशमुख और उनकी जेनेलिया का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
रितेश देशमुख ने इस वीडियो को अजय देवगन के जन्मदिन के मौके पर शेयर किया। इस वीडियो के बैकग्राउंड में अजय देवगन का सुपरहिट गाना 'मौका मिलेगा तो हम बता देंगे' चल रहा है। इस वीडियो को शेयर कर रितेश देशमुख ने लिखा, 'हैपी बर्थडे अजय देवगन। आइसोलेशन में आपके गाने पर कुछ हंसी-मजाक जेनेलिया डिसूजा के साथ। आपका दिन शानदार हो।' 
 
बता दें कि इससे पहले कऐटरीना कैफ ने घर में बर्तन धोते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी और आदित्य रॉय कपूर अपने घर के गार्डन को साफ करते नजर आए थे। रितेश और जेनेलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर एक साथ अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लॉकडाउन में पति विराट कोहली संग जमकर मस्ती कर रहीं अनुष्का शर्मा, बेडटाइम से पहले फिल्टर यूज कर खींची सेल्फी