Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोरोना वायरस से जंग लड़ रही मुंबई पुलिस को सलमान खान ने दान दिए 1 लाख सेनिटाइजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें कोरोना वायरस से जंग लड़ रही मुंबई पुलिस को सलमान खान ने दान दिए 1 लाख सेनिटाइजर
, शनिवार, 30 मई 2020 (16:55 IST)
कोरोना वायरस से जंग में बॉलीवुड स्टार सलमान खान दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। अब सलमान खान एक बार फिर मुंबई के फ्रंट लाइन योद्धाओं के लिए आगे आए हैं। सलमान खान ने हाल ही में एक पर्सनल केअर ब्रांड 'FRSH' लॉन्च किया था। नए ब्रांड की शुरूआत के साथ ही उन्होंने कोरोना वारियर्स को 1 लाख सैनिटाइजर दान किया है।
सलमान खान के इस नेक काम की हर तरफ तारीफ हो रही है। महाराष्ट्र सीएम ऑफिस ने ट्वीट कर मुंबई पुलिस को 1 लाख सैनिटाइजर देने पर सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है। 
 
महाराष्ट्र के युवा सेना के नेता राहुल एन कनल ने भी पुलिसवालों को सैनिटाइज़र देते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा, फ्रंट लाइन वारियर्स के बारे में सोचने के लिए धन्यवाद सलमान खान भाईा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और मुंबई पुलिस को धन्यवाद हमेशा हम सबके लिए खड़ा रहने के लिए। फ्रेश सैनिटाइजर्स को पुलिस डिपार्टमेंट में वितरित किया जाएगा। 
 
बता दें कि सलमान इन दिनों अपने पनवेल फार्महाउस में हैं। बीते दिनों उन्होंने फार्महाउस से ही अपने ब्रांड के बारें में जानकारी ट्विटर पर दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है था कि मैं अपना नया ग्रूमिंग और पर्सनल केयर ब्रांड FRSH लॉन्च कर रहा हूं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

46 साल में ट्विंकल खन्ना ने पहली बार खाया मां के हाथ का खाना