Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्रिश्चियानो रोनाल्डो हैं बॉलीवुड के सितारों की खास पसंद

हमें फॉलो करें क्रिश्चियानो रोनाल्डो हैं बॉलीवुड के सितारों की खास पसंद
खेल जगत के कुछ सितारे खास छवि लिए होते हैं। जितना ये अपने खेल के लिए जाने जाते हैं उतना ही इनकी स्टाइल के लिए लोगों के चहेते बन जाते हैं। इनका कुछ खास अंदाज न सिर्फ आम लोगों को इनका फैन बना देता है बल्कि अन्य जगत की हस्तियां भी इनकी फैन लिस्ट में शामिल हो जाती हैं। 

 
क्रिश्चियानो रोनाल्डो ऐसे युवा फुटबॉलर हैं जो फुटबॉल की दुनिया के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में शामिल हैं। मैदान के बाहर भी इनका निराला अंदाज और स्टाइल इनके फैंस को दीवाना करती है। बॉलीवुड भी क्रिश्चियानो रोनाल्डो के चार्म से बच नहीं पाया। आइए जानते हैं कौन सी बॉलीवुड हस्तियों ने स्वीकारा है क्रिश्चियानो रोनाल्डो का फैन होना। साथ ही किन बॉलीवुड हस्तियों से रहा है क्रिश्चियानो रोनाल्डो का स्ट्रांग कनेक्शन। 

webdunia
 
  
बिपाशा बसु : क्रिश्चियानो रोनाल्डो और बिपाशा बसु का कनेक्शन सबसे अधिक कंट्रोवसियल रहा। दोनों का किस करते हुए एक फोटो सामने आया और हर तरफ चर्चा रही। हालांकि क्रिश्चियानो रोनाल्डो ने साफ किया कि बिपाशा उनकी सिर्फ एक फैन हैं।
 
अगले पेज पर प्रियंका और रोनाल्डो का साथ... 

प्रियंका चोपड़ा : प्रियंका चोपड़ा और क्रिश्चियानो रोनाल्डो की मुलाकात अचानक से हुई। मायामी में हुई इस मुलाकात के बाद प्रियंका ने रोनाल्डो और उनकी टीम के लिए एक पार्टी का इंतजाम किया और सभी ने एक साथ बढ़िया साथ गुजारा। 

webdunia

 
 
दीपिका पादुकोण : दीपिका पादुकोण ने जोरशोर से कहा कि वे रोनाल्डो की बड़ी फैन हैं। उनके अनुसार रोनाल्डो हॉटेस्ट फुटबॉल खिलाड़ी हैं। दीपिका रोनाल्डो से जुड़ी खबर पर नजर रखती हैं। 
 
अगले पेज पर कपूर कन्या का क्या है रोनाल्डो के लिए कहना... 

करीना कपूर खान : कपूर बाला करीना भी रोनाल्डो के जादू से बच नहीं पाईं। करीना भी दीपिका की तरह रोनाल्डो को सबसे हॉट फुटबॉल स्टार मानती हैं। 

webdunia

 
 
नरगिस फखरी : नरगिस फखरी निश्चिततौर पर रोनाल्डो को फुटबॉल का रॉकस्टार मानती हैं। नरगिस रोनाल्डो के सोशल मीडिया अकांउट नियमिततौर पर चेक करती हैं। 
 
अगले पेज पर जॉन को क्या मिला रोनाल्डो से गिफ्ट .... 

शिल्पा शेट्टी : शिल्पा शेट्टी खुद को रोनाल्डो का सबसे बड़ी और क्रेजी फैन मानती हैं। उनके अनुसार रोनाल्डो आइडियल बॉय हैं।  

webdunia

 
 
जॉन अब्राहम : जॉन अब्राहम रोनाल्डो के बड़े फैन तो हैं ही, साथ ही रोनाल्डो भी जॉन को पसंद करते हैं। रोनाल्डो ने जॉन के लिए एक खास जरसी भेजी थी जिस पर उनके साइन थे। यह जॉन की फुटबॉल टीम को प्रमोट करने के लिए थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख और करण के समर्थन में सलमान ने की राज ठाकरे से बात