Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दबंग 3 में काजोल होंगी सलमान की हीरोइन!

Advertiesment
हमें फॉलो करें दबंग 3 में काजोल होंगी सलमान की हीरोइन!
दबंग 3 की योजना बना रही है। अरबाज खान अपनी लोकप्रिय सीरिज का तीसरा भाग बनाने के लिए उत्सुक हैं। इस बार अरबाज प्रीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं। यानी कि चुलबुल पांडे की कहानी आगे के बजाय पीछे की ओर जाएगी। ऐसे में हीरोइन के रूप में सोनाक्षी सिन्हा के लिए कोई जगह नहीं बनती। हालांकि सोनाक्षी लगातार कर ही हैं कि वे दबंग 3 का हिस्सा हैं। 
बहरहाल, ताजा खबर यह है कि 'दबंग 3' काजोल को ऑफर की गई है। यह खबर सूत्र ढूंढ कर लाए हैं। अरबाज खान ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। सूत्रों का कहना है कि 'दबंग 3' में काजोल नजर आ सकती हैं।
 
काजोल और सलमान के बीच बेहतरीन संबंध है। वे प्यार किया तो डरना क्या और कुछ कुछ होता है जैसी फिल्में भी कर चुके हैं। 
 
दबंग 3 से जुड़े एक सूत्र ने बताया 'सलमान ने ही काजोल का नाम सुझाया। वे चाहते हैं कि 'दबंग 3' से काजोल को जोड़ा जाए और उन्हें उम्मीद है कि काजोल उन्हें हां ही कहेंगी।' 
 
दबंग 3 को वर्ष 2018 में प्रदर्शित करने की योजना है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऐ दिल है मुश्किल का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर... एक नजर