Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

OMG... काजोल ने 'दबंग 3' ठुकराई!

Advertiesment
हमें फॉलो करें दबंग 3
दबंग 3 में दो हीरोइन होंगी, ये बात सामने आ चुकी है। पहले कहा गया कि परिणीति चोपड़ा को लिया गया है, लेकिन बाद में फिल्म के निर्माता अरबाज खान ने स्पष्ट किया कि दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हा भी होंगी। हाल ही में दूसरी हीरोइन के लिए काजोल को ऑफर दिया गया, लेकिन काजोल ने दबंग 3 को ठुकरा दिया। 
 
फिल्म से जुड़े सूत्र का कहना है 'दबंग 3 में एक हीरोइन का बहुत ही सशक्त रोल है। अरबाज ऐसी हीरोइन चाहते हैं जो लोकप्रिय होने के साथ-साथ बढ़िया अभिनय भी करना जानती हों, इसीलिए वे काजोल के पास गए। फिल्म में काजोल का नकारात्मक रोल है या यूं कहें कि वे विलेन हैं। अरबाज के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब काजोल ने यह फिल्म करने से मना कर दिया।' यूं भी काजोल बेहद चूज़ी हैं और कई फिल्में ठुकरा चुकी हैं जिसमें '3 इडियट्स' जैसी फिल्म भी शामिल है। 
क्यों ठुकराई काजोल ने फिल्म... अगले पेज पर
 

सूत्र का कहना है 'काजोल को लगा कि उनका रोल वैसा दमदार नहीं है लिहाजा उन्होंने ना कहने में देर नहीं लगाई। दिलवाले में काजोल का अनुभव अच्छा नहीं रहा और अब वे फूंक फूंक कर कदम रख रही हैं। वैसे भी सलमान की फिल्म में अन्य कलाकारों के लिए करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं रहता।' 
 
आमतौर पर सलमान को 'ना' सुनना पसंद नहीं है। पता नहीं अब वे काजोल की इस ना को लेकर क्या व्यवहार करेंगे। दूसरी ओर अरबाज का कहना है कि काजोल को फिल्म ऑफर नहीं की गई है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Box Office: कैसा रहा मोहेंजो दारो का पांचवां दिन