Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान नाराज.... दबंग 3 से धोना पड़ा हाथ...

Advertiesment
दबंग 3
अरबाज खान अब 'दबंग 3' बनाने के मूड में हैं। स्क्रिप्ट, कलाकारों, लोकेशन पर काम चल रहा है ताकि जैसे ही सलमान की डेट्स मिलती हैं काम शुरू कर दिया जाएगा। इसी बीच फिल्म से जुड़े सूत्रों ने एक धमाकेदार खबर दी है। उनका कहना है कि दबंग और दबंग 2 में सलमान की हीरोइन रहीं सोनाक्षी सिन्हा इस फ्रेंचाइज के तीसरे भाग में नजर नहीं आएंगी। 
 
सोनाक्षी को बाहर करने का यह कारण दिया जा रहा है कि उन्हें अरबाज ने अपनी फिल्म 'डॉली की डोली' ऑफर की थी, जिसे सोनाक्षी ने ठुकरा दिया। इससे अरबाज और सलमान बेहद नाराज हुए। 'डॉली की डोली' बाद में सोनम कपूर ने की। सोनम को इनाम के बतौर 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान ने अपने साथ लिया। 
 
सलमान एक बार नाराज हो जाते हैं तो आसानी से नहीं मानते। यही कारण है कि वे सोनाक्षी के साथ अब फिल्म नहीं करना चाहते। 
एक कारण यह भी... अगले पेज पर 
 

दबंग 3 से जुड़े लोगों का कहना है कि यह फिल्म 'दबंग' का प्रीक्वल होगी। यानी कि इस फिल्म में दबंग के पहले की कहानी बताई जाएगी। लिहाजा सोनाक्षी का इस फिल्म में होने का सवाल ही नहीं उठता। अरबाज हीरोइन के रूप में नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। यदि कोई नया चेहरा नहीं मिलता है तो वे जैकलीन फर्नांडिस को भी मौका दे सकते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करण की फिल्म कैटरीना ने ठुकराई... नहीं चलेगा ये हीरो!