Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मजाक उड़ाना कॉमेडियन को पड़ा भारी, फैंस से मांगनी पड़ी माफी

हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मजाक उड़ाना कॉमेडियन को पड़ा भारी, फैंस से मांगनी पड़ी माफी
, गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (16:56 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 7 महीने पूरे हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस सुशांत को याद कर रहे हैं। इसी बीच कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस ने सुशांत और रिया को लेकर एक स्टैंडअप कॉमेडी शो किया जिसे लेकर लोगों में खासा गुस्सा है।

 
मामला इतना बढ़ा और डेनियल की इतनी खिंचाई हुई कि उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी गई। 11 जनवरी को डेनियल ने एक शो किया। जिसके ऑनलाइन शेयर होते ही हंगामा हो गया। इस शो में डेनियल ने सुशांत को मौत के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ हुए मीडिया ट्रायल पर तंज कसा था। इस पर इतना विरोध हुआ कि डेनियल को इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर माफी मांगनी पड़ी।
 
 
कॉमेडियन ने माफी मांगते हुए एक पोस्ट किया। डेनियल ने लिखा, 'मेरे हाल ही के एक स्टैंडअप वीडियो से दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के फैंस की भावनाएं आहत हुईं और कइयों ने इस बारे में मुझसे माफी की मांग भी की। इससे मैं सहमत भी हूं।

 
उन्होंने लिखा, एक कॉमेडियन के तौर पर मेरा उद्देश्य हमेशा लोगों को एंटरटेन करने का होता है। एक कॉमेडियन के तौर पर हमेशा मेरा उद्देश्य आपको एंटरटेन करना और हंसाना होता है। हालांकि हो सकता है कि कई बार ऐसा करने में कोई गलती हो जाए।
 
साथ ही डेनियल ने कहा कि उन्होंने गलती से शो में रिया को आरोपों से बरी बता दिया था। जबकि असल में रिया बेल पर रिहा हुई थीं। इस पर डेनियल ने सभी फैंस से माफी मांगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'द व्हाइट टाइगर' में प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग देख पति निक जोनास ने कही यह बात