Publish Date: Tue, 24 May 2022 (12:39 IST)
Updated Date: Tue, 24 May 2022 (12:43 IST)
तारक मेहता का उल्टा चश्मा नामक टीवी धारावाहिक लोकप्रियता के मामले में वर्षों से अपनी धाक जमाए हुए है। न केवल धारावाहिक बल्कि इसके किरदारों और इसमें अभिनय करने वाले कलाकारों को भी बेहद पसंद किया जाता है। इन्हें घर का सदस्य ही समझा जाता है। गोकुलधाम सोसायटी के सदस्यों को पूरा देश पसंद करता है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन नामक किरदार को दिशा वाकानी अभिनीत करती हैं। वे इस धारावाहिक में पिछले 4 वर्षों से नजर नहीं आई हैं और दर्शक उन्हें मिस कर रहे हैं। समय-समय पर खबर आती रहती है कि वे दया बेन के रूप में वापसी कर रही हैं, लेकिन अब तक कुछ बात नहीं बनी है।
एक बार फिर खबर आई है कि दया बेन के इस शो में फिर नजर आने वाली हैं। इस खबर पर इसलिए विश्वास किया जा सकता है क्योंकि शो के निर्माता असित मोदी ने इस बात की पुष्टि की है कि दयाबेन वर्ष के अंत तक धारावाहिक में नजर आएंगी। लेकिन असित ने यह भी कहा कि दयाबेन का किरदार दिशा निभाएंगी या कोई अन्य अभिनेत्री।
ई-टाइम्स के साथ बात करते हुए असित ने कहा कि उनके दिशा के साथ अच्छे संबंध हैं, लेकिन वे शादी कर चुकी हैं। उनका एक बच्चा भी है। वे व्यस्त हैं। मुझे नहीं पता कि वे दयाबेन का किरदार निभाएंगी या नहीं, लेकिन ये बात तय है कि दिशा बेन का किरदार अब नजर आएगा।
असित की बातों से लगता है कि जनता की मांग पर वे दयाबेन के किरदार की वापसी जरूर करवाएंगे जो 2017 से गायब है। साथ ही यह बात भी तय है कि दिशा यह किरदार नहीं निभाती हैं तो कोई और एक्ट्रेस निभाएंगी।