Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपिका, सोनम और ऐश्वर्या कान फिल्म महोत्सव में करेंगी शिरकत

हमें फॉलो करें दीपिका, सोनम और ऐश्वर्या कान फिल्म महोत्सव में करेंगी शिरकत
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन मई में 70 वें कान फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेंगी। ऐश्वर्या और सोनम ने कान का अपना सफर क्रमश: 2002 और 2011 में शुरू किया था जबकि इस फिल्म महोत्सव में दीपिका की यह पहली झलक होगी। वे कास्मेटिक ब्रांड लॉरियाल पेरिस का प्रतिनिधत्व करते हुए मेक अप और अलग-अलग स्टाइल का जलवा बिखेंगी। रेड कारपेट भर भी नजर आएंगी। उनके साथ ही हॉलीवुड अभिनेत्रियां जुलियन मूर और ईवा लॉन्गोरिया भी दिखेंगी।
लोरियाल पेरिस के महाप्रबंधक रागजीत गर्ग ने एक बयान में बताया कि हमें ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि इस साल कान फिल्म महोत्सव में ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर लॉरियाल पेरिस और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। कान फिल्म महोत्सव 17 से 28 मई तक चलेगा।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विनोद खन्ना के साथ फिल्म करने वाली हीरोइनों को ऋषि कपूर ने लगाई लताड़