Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने खरीदा अलीबाग में नया घर

हमें फॉलो करें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने खरीदा अलीबाग में नया घर
, बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (10:53 IST)
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड का पॉपुलर कपल है। फैंस इनकी जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। दोनों के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। वहीं ताजा खबरों के अनुसार रणवीर और दीपिका ने अलीबाग में नया घर खरीदा है। 
 
खबरों के अनुसार दीपिका और रणवीर हाल ही में रजिस्ट्रार ऑफिस गए थे जहां उन्होंने अपने नए घर का पेंडिग पेपरवर्क पूरा कर दिया है। बताया जा रहा है कि दीपवीर ने जो प्रॉपर्टी खरीदी है उसमें दो बंगले और एक नारियल का बगीचा है। 
 
खबरों की माने तो रणवीर और दीपिका की इस नई प्रॉपर्टी की कीमत 22 करोड़ रुपए दिए हैं। इसके अलावा इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री में 1.32 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी भी लगी है। इस प्रॉपर्टी को रणवीर-दीपिका की कंपनी आरएस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और केए एंटरप्राइजेज एलएलपी ने खरीदा है।
 
वहीं बीते दिनों खबरें आई थी की दीपिका पादुकोण ने अपने होमटाउन बेंगलुरु में भी एक महंगा अपार्टमेंट खरीदा है। यह प्रॉपर्टी अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है। फिलहाल बॉलीवुड की ये टैलेंटेड जोड़ी मुंबई वाले फ्लैट में रहती हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा दीपिका शाहरुख खान के साथ पठान, रितिक रोशन के साथ फाइटर और अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न में नजर आएंगी। वहीं रणवीर सिंह, सर्कस, जयेशभाई जोरदार और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखेंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक्ट्रेस के साथ दिल्ली में हुई लूटपाट, बंदूक की नोंक पर इतने लाख रुपए लूटे