Publish Date: Fri, 26 Feb 2021 (11:49 IST)
Updated Date: Fri, 26 Feb 2021 (11:50 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह जहां भी जाती हैं फैंस की भीड़ उन्हें घेर लेती है। बीत दिन दीपिका को मुंबई में स्पॉट किया गया है। जहां उनके फैंस ने उन्हें चारों तरफ से ऐसा घेर लिया कि एक्ट्रेस डर गईं। वहीं दीपिका के बैग के साथ यहां छीना-झपटी तक हो गई।
दीपिका पादुकोण का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण एक कैफे से बाहर आ रही हैं। जहां भीड़ उनका उनका इंतजार कर रही है। दीपिका जैसे ही बाहर निकलती हैं। लोगों के बीच भगदड़ का माहौल बन जाता है।
उसी वक्त कोई भीड़ में दीपिका का बैग भी खींचने की कोशिश करता है। लेकिन दीपिका अपना बैग पकड़ लेती हैं। फिल्मों सितारों के साथ ऐसा अक्सर होता रहता है। जिस वजह से ये सितारे अपने साथ कई बॉडीगार्ड रखते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं। वो इन दिनों शकुन बत्रा की अनटाइटिल्ड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस अपने पति रणवीर सिंह के साथ कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 83 में नजर आएंगी।