Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपिका ने राखी क्या बांधी... फेमस हो गया बॉडीगार्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें दीपिका ने राखी क्या बांधी... फेमस हो गया बॉडीगार्ड
इस रक्षाबंधन जब दीपिका ने अपने बॉडीगार्ड को राखी बांधी तो उसे अंदाजा नहीं था कि वह मिनी स्टार बन जाएंगे। जलाल (बॉडीगार्ड) रातों रात लोगों के चहेते बन चुके हैं। 
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया और जलाल को लोग उन्हें जान गए। बहुत से लोग तो जलाल तक भी पहुंच गए। जलाल के कई दोस्त और रिश्तेदार उनसे इस बारे में पूछने लगे। लोग उन्हें दीपिका के वीडियो के स्क्रीन शॉट्स भेजने लगे। 
 
सभी ने कहा कि दीपिका ने रक्षाबंधन का सही मतलब समझा है। जलाल की सोशल मीडिया पर फॉलोइंग बढ़ चुकी है। उन्हें दीपिका के फैंस खासतौर पर फॉलो कर रहे हैं। दीपिका के प्रवक्ता ने कहा, "पिछले कुछ समय में, जलाल हमेशा दीपिका के साथ रहे हैं। उन्हें दीपिका के राखी बांधने पर बहुत अच्छा लगा।"

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ए फ्लाइंग जट्ट का बॉक्स ऑफिस पर पांचवां दिन