Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपिका पादुकोण की बिल्डिंग में लगी आग

Advertiesment
दीपिका पादुकोण
मुंबई स्थित जिस बिल्डिंग में दीपिका पादुकोण का अपार्टमेंट है वहां पर आज आग लग गई। बिल्डिंग के बी-विंग में आग लगी। यह प्रभादेवी में स्थित है। आग का कारण पता नहीं चल सका है। 
 
दीपिका से जुड़े लोगों के अनुसार जब आग लगी तब दीपिका अपने घर पर नहीं थीं। वे एक ब्रैंड के शूट के लिए गई हुईं हैं। दीपिका के घर और ऑफिस तक आग नहीं पहंच पाई। यह 32वीं मंजिल पर है। 
 
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। दीपिका के स्टाफ ने अपार्टमेंट खाली कर लिया है। दीपिका के फैंस राहत की सांस ले सकते हैं कि वे सुरक्षित हैं। 
 
दीपिका ने यह अपार्टमेंट 2010 में खरीदा था जो संयुक्त रूप से दीपिका और उनके पिता प्रकाश पादुकोण के नाम पर है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इफ्तार पार्टी में सोनाली राउत पहुंचीं खुली ड्रेस में और मच गया बवाल