Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मिलिए रोहित शेट्टी की सबसे वायलेंट ऑफिसर से, 'सिंघम 3' से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिलीज

हमें फॉलो करें मिलिए रोहित शेट्टी की सबसे वायलेंट ऑफिसर से, 'सिंघम 3' से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिलीज

WD Entertainment Desk

, रविवार, 15 अक्टूबर 2023 (15:05 IST)
Singham 3 Deepika Padukone: रोहित शेट्टी की हिट फ्रेंचाइजी 'सिंघम' के तीसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'सिंघम 3' में अजय देवगन एक बार फिर बाजीराव सिंघम बनकर पर्दे पर तहलका मचाने वाले हैं। इस फिल्म में अजय के साथ अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी दिखेंगे।
 
वहीं 'सिंघम 3' में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के किरदार में नजर आने वाली हैं। नवरात्रि के मौके पर इस फिल्म से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो गया है। 'सिंघम 3' में दीपिका के कैरेक्टर का नाम शक्ति शेट्टी होगा। 
 
मेकर्स ने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह एक आदमी के मुंह में पिस्तौल डाले हंसती हुई दिख रही हैं। वहींदूसरी तस्वीर में वह पिस्तौल के साथ खतरनाक सी स्माइल देते दिख रही हैं। 
 
इन पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी... मिलिए हमारे कॉप यूनिवर्स की सबसे ब्रूटल और वायलेंट ऑफिसर से.. शक्ति शेट्टी। मेरी लेडी सिंघम... दीपिका पादुकोण।'
 
बता दें कि 'सिंघम 3' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में दीपिका के साथ करीना कपूर और श्वेता तिवारी भी नजर आने वाली हैं। यह रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की 5वीं फिल्म है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा बनने जा रही हैं मां, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप