Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में दीपिका पादुकोण ने लूटी महफिल, खूबसूरत साड़ी पहन फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

हमें फॉलो करें अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में दीपिका पादुकोण ने लूटी महफिल, खूबसूरत साड़ी पहन फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 6 जुलाई 2024 (12:04 IST)
Deepika Padukone Baby Bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। वह इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। दीपिका अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर करती हैं। अब एक्ट्रेस ने अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी से कुछ तस्वीरें शेयर की है। 
 
तस्वीरों में दीकिा पर्पल और सिल्वर कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। दीपिका ने साड़ी के साथ चोकर पहना है और साथ ही जूड़ा बनाया हुआ है। 
 
webdunia
दीपिका ने कोहल-रिमेड स्मोकी आईज, डार्क टोन्ड लिपस्टिक और हाइलाइटेड चीक्स के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है। हालांकि तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान उनका बेबी बंप खिंच रहा हैं, जिसे वह फ्लॉन्ट कर रही हैं। 
 
इन तस्वीरों के साथ दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'बस इसलिए कि आज फ्राइडे नाइट है और बेबी पार्टी करना चाहता है।' दीपिका की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, 'मेरा खूबसूरत बर्थडे गिफ्ट। आई लव यू।' 
 
webdunia
बता दें कि ‍दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर छाई हुई है। इस फिल्म में उन्होंने सुमति का किरदार निभाया है। दीपिका अब फिल्म सिंघम अगेन में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिर्जापुर की गोलू गुप्ता एक्टिंग से पहले कर चुकी हैं कई नौकरियां, फिल्म मसान से मिली श्वेता त्रिपाठी को पहचान