Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फॉर्च्यून इंडिया की मोस्ट पावरफुल वीमेन 2025 की लिस्ट में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण

Advertiesment
हमें फॉलो करें Deepika Padukone

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 (12:28 IST)
दीपिका पादुकोण आज के समय में भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उनकी स्टार पावर का कोई मुकाबला नहीं है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट्स देकर वह खुद को साबित कर चुकी हैं। अभिनेता के के साथ-साथ अब वह निर्माता भी हैं।
 
चाहे ऑन-स्क्रीन दीपिका की परफॉर्मेंस हो, ऑफ-स्क्रीन उनकी ग्रेस या फिर उनका एंटरप्रेन्योरियल सफर, दीपिका हर फील्ड में टॉप पर रहती हैं। एक बिज़नेसवुमन के तौर पर भी उनके ब्रांड्स ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। 
 
अब दीपिका पादुकोण फॉर्च्यून मैगज़ीन की कवर गर्ल बनी हैं, जो इस बात का सबूत है कि दीपिका सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि हर स्टेज की क्वीन हैं। इस तरह से मैगज़ीन ने भी उन्हें ‘द मल्टी टस्कर’ नाम दिया है।
 
दीपिका इस बार फॉर्च्यून इंडिया की ‘मोस्ट पावरफुल वूमेन इन बिजनेस 2025’ की कवर पर अपनी जगह बनाकर छा गयी हैं। उन्हें एक मल्टीटास्कर के तौर पर पहचान मिली है, और वह इस लिस्ट में ईशा अंबानी और अनन्या बिड़ला जैसी पावरफुल महिलाओं के साथ शामिल हुई हैं। खास बात ये है कि ये लगातार तीसरी बार है जब दीपिका किसी बड़े बिज़नेस मैगज़ीन की कवर पर नजर आई हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राम गोपाल वर्मा लेकर आ रहे हॉरर कॉमेडी फिल्म, मनोज बाजपेयी निभाएंगे मुख्य किरदार