Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपिका पादुकोण बनीं भारत की सबसे भरोसेमंद महिला सेलिब्रिटी

Advertiesment
Deepika Padukone
समाज और लोगों के प्रति अपने उल्लेखनीय काम के जरिए, मशहूर हस्तियां अपने काम के साथ हमेशा दर्शकों का दिल जीतते आई हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की गई थी जिसमें उनके ब्रांड एंडोर्समेंट के माध्यम से उनकी सामूहिक अपील और भरोसे के आधार पर सेलिब्रिटी रैंकिंग दी गई है।

 
इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण को 82.8 के साथ सबसे विश्वसनीय महिला सेलिब्रिटी का स्थान दिया गया है। IIHB द्वारा जारी की गई सेलिब्रिटी TIARA रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका को भारत की सबसे सुंदर और भारत की सबसे ग्लैमरस के रूप में भी वोट दिया गया है। 
यह रिपोर्ट ह्यूमन ब्रांड के रूप में सेलिब्रिटीज़ आईडिया के तौर पर भी काम करती है। इस सूची में जगह बनाने वाले अन्य हस्तियां में अमिताभ बच्चन- सबसे विश्वसनीय सेलिब्रिटी, अक्षय कुमार- सबसे विश्वसनीय पुरुष सेलिब्रिटी के रूप में शामिल है। खेल के क्षेत्र से एमएस धोनी, मिताली राज, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सबसे भरोसेमंद सेलिब्रिटी जोड़ी हैं।
 
यह रिपोर्ट सभी क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों को ध्यान में रख कर बनाई जाती है, लेकिन अधिकांश कैटेगरी में बॉलीवुड सेलेब्स का बोलबाला देखने मिलता है। जहां, दीपिका पादुकोण ने अधिकांश कैटेगरी में विजेता के रूप में अपनी जगह बनाई है। यह सर्वे 23 शहरों से 60,000 रिस्पोंडेंट के पैन-इंडिया सैंपल साइज के साथ IIHB द्वारा किए गए एक अध्ययन पर आधारित है।
 
बता दें कि दीपिका पादुकोण सबसे ज्‍यादा भरोसेमंद सेलिब्रिटी होने की साथ ही 'सबसे खूबसूरत' और 'सबसे ग्‍लैमरस' कैटेगरी में भी टॉप पर रही हैं। वहीं आलिया भट्ट इस लिस्‍ट में सबसे अट्रैक्टिव कैटेगरी में शामिल हुई हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द नाग अश्विन की पैन-इंडिया बहुभाषी फिल्म के साथ-साथ शकुन बत्रा की अनटाइटलड फिल्म में नजर आएंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के गोगी को मिली जान से मारने की धमकी, एक्‍टर ने दर्ज कराई शिकायत