Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रितिक रोशन को नहीं मिल रही हीरोइन, क्या मानुषी छिल्लर के साथ करेंगे रोमांस?

हमें फॉलो करें रितिक रोशन को नहीं मिल रही हीरोइन, क्या मानुषी छिल्लर के साथ करेंगे रोमांस?
साल 1982 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक बनने जा रहा है। जब से फिल्म में रितिक रोशन के लीड रोल निभाने की खबरें आई है, तब से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म में उनके अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस होगी।

webdunia
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम दीपिका पादुकोण का आया। खबरें थी कि फराह खान और रोहित शेट्टी दोनों ही इस 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में दीपिका पादुकोण को कास्ट करना चाहते हैं। इसकी वजह ये है कि दीपिका हेमा मालिनी के रोल के लिए फिट हैं।

दूसरी वजह ये है कि हेमा मालिनी की खूबसूरती को भी दीपिका पर्दे पर दिखा सकती हैं। हालांकि बाद में दीपिका को लेने की खबर का खंडन कर दिया गया क्योंकि साल 2021 तक उनके पास डेट्स नहीं है। 
 
webdunia
दीपिका के बाद फिल्म में कैटरीना कैफ को लेने की खबर सामने आई। कैटरीना कैफ के साथ रितिक रोशन फिल्म 'बैंग बैंग' और 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में काम कर चुके हैं। लेकिन कैटरीना के इस फिल्म में होने की संभावना इसलिए नहीं है क्योंकि मेकर्स इस फिल्म में एक नई जोड़ी को पर्दे पर दिखाना चाहती हैं। रितिक और कैटरीना साथ में काम कर चुके हैं। 
 
webdunia
अब इस फिल्म में कृति सेनन के रितिक रोशन के अपोजिट नजर आने की चर्चा है। खबरों के अनुसार फराह खान रितिक के साथ किसी नई एक्ट्रेस को लेना पसंद करेंगी बजाए उन अन्य एक्ट्रेस के जो पहले ही फिल्मों में नजर आ चुकी है।
 
webdunia
मिस इंडिया मानुषी छिल्लर का नाम भी सत्ते पे सत्ता के रीमेक की एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। लेकिन उनके साथ समस्या यह है कि मेकर्स को किसी ए-लिस्ट वाली हिरोइन की तलाश है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दबंग 3 में सलमान खान के साथ प्रभुदेवा भी 'मुन्ना बदनाम' गाने पर थिरकाएंगे कदम