Publish Date: Tue, 04 May 2021 (16:46 IST)
Updated Date: Tue, 04 May 2021 (16:48 IST)
फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय बेहद चिंतित हैं। उनके पिता और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। यही नहीं, दीपिका की मां और बहन भी कोविड पॉजिटिव हैं।
बेंगलुरु में रहने वाले दीपिका के परिवार को लगभग दस दिन पहले कोविड के लक्षण उभरे थे। जांच करने पर सभी पॉजिटिव पाए गए। घर पर क्वारंटीन रह कर इलाज शुरू किया गया।
प्रकाश पादुकोण का बुखार जब सात दिनों तक नहीं उतरा तो उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है। उम्मीद है कि दो-तीन दिनों में छुट्टी भी हो जाएगी। दीपिका की मां और बहन घर पर रह कर ही इलाज करवा रही हैं।