Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका को दीपिका ने पछाड़ा... हासिल की बड़ी फिल्म!

Advertiesment
हमें फॉलो करें दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बीच भले ही अच्छे संबंध हो, लेकिन एक स्वस्थ प्रतिद्वंद्विता भी दोनों के बीच है। एक ने हॉलीवुड फिल्म की तो दूसरी ने भी देर नहीं लगाई। बाजीराव मस्तानी में दोनों के बीच बेहतर करने की होड़ थी। बॉलीवुड में भी दोनों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। खूबसूरती और अभिनय के मामले में कौन आगे है इसको लेकर उनके फैंस के बीच बहस चलती रहती है। 


 
बचना ऐ हसीनों, अंजाना अंजानी और बैंग बैंग जैसी फिल्म अब तक सिद्धार्थ आनंद ने बनाई है। बड़े सितारे और भव्य बजट का साथ उन्हें हर बार मिला है, लेकिन अवसरों को वे भुना नहीं पाए। उनकी फिल्में हर बार बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षा से कम परिणाम हासिल कर पाई। 
 
कई निर्देशकों को एक असफलता के बाद दोबारा अवसर नहीं मिलते, लेकिन इस मामले में सिद्धार्थ बहुत आगे हैं। अब वे अंतराष्ट्रीय स्तर की फिल्म बना रहे हैं। इस इंडो-चाइना लव स्टोरी के लिए उन्होंने चीनी अभिनेता डेंगे चाओ को महीनो पहले तय कर लिया। 
हीरो चाइना का तो हीरोइन भारतीय होना चाहिए। वो भी नामी। सिद्धार्थ ने दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा दोनों को स्क्रिप्ट सुनाई। दोनों को ही पसंद आई और मुकाबला शुरू हो गया। आग में घी डालते हुए सिद्धार्थ ने कह डाला कि प्रियंका और दीपिका में से कोई एक चीनी अभिनेता के साथ रोमांस की मिठास घोलेगी। 
 
सुनने में आया कि प्रियंका और दीपिका ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया और कामयाबी दीपिका पादुकोण को हासिल हुई। दीपिका इन दिनों फिल्म साइन करने के मूड में भी हैं और उन्होंने पता नहीं क्या जादू चलाया कि प्रियंका को पटखनी दे डाली। प्रियंका आसानी से हार नहीं मानती हैं। मुकाबला बराबर करने का अवसर ढूंढ रही हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने साथ मनाया वैलेंटाइन्‍स डे