Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घर के पास दीपिका पादुकोण का ऑफिस... निर्माता बनने की तैयारी!

Advertiesment
दीपिका पादुकोण
प्रियंका चोपड़ा की राह पर दीपिका पादुकोण चल रही हैं, हालांकि कमाई के मामले में वे प्रियंका को पीछे छोड़ चुकी हैं। प्रियंका ने हॉलीवुड की राह पकड़ी तो दीपिका भी पहुंच गईं। बॉलीवुड में भी प्रियंका को वे लगातार टक्कर दे रही हैं। 
 
प्रियंका अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतर चुकी हैं और खबर है कि दीपिका भी अब फिल्म निर्माता बनने जा रही हैं। उन्होंने हाल ही में ऑफिस के लिए जगह खरीदी है। यह जगह उसी बिल्डिंग में ली है जहां पर दीपिका रहती भी हैं। 
हॉलीवुड फिल्म के अलावा दीपिका 'पद्मावती' की शूटिंग भी शुरू करने वाली हैं। इसके अलावा वे सुशांत-कीर्ति की फिल्म 'राब्ता' में एक आइटम नंबर करती भी नजर आएंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खुलासा... 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या के रोल का