Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक बार फिर साथ होंगे दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर

हमें फॉलो करें एक बार फिर साथ होंगे दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर
एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की बात चल रही है, वहीं दूसरी तरह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप की खबरें भी ज़ोरो पर है। हालांकि दीपिका और रणबीर की खबरें भी फैंस की फेवरेट लिस्ट में आती है। हाल ही में खबर आई है कि ऑन-स्क्रीन शानदार कैमिस्ट्री शेयर करने वाली यह जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने आने वाली है। 
 
जी हां, दीपिका और रणबीर को एक साथ फिर से देखा जा सकता है। यह किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक टीवी कमर्शियल में साथ होंगे। सूत्र के मुताबिक दीपिका और रणबीर इस बात से अनजान थे कि दोनों साथ में कमर्शियल करने वाले हैं। दीपिका की बातचीत एक ब्रांड के साथ चल रही थी। दीपिका को डील साइन करने के पहले ही पता चला कि रणबीर भी इस ब्रांड में उनके साथ होंगे। 
 
अच्छी बात यह है कि इस बात को जनकर दीपिका बहुत खुश हुईं। अब दोनों साथ में जल्द ही नज़र आएंगे और दर्शक एक बार फिर उन्हें देख पाएंगे। बता दें कि दीपिका और रणबीर पहले रिलेशनशिप में थे। दोनों के ब्रेकअप के बाद दोनों साथ नहीं थे। लेकिन एक अच्छी दोस्ती की मिसाल देते हुए उन्होंने साथ में पब्लिकली आना शुरू किया और दर्शक इससे खुश हैं। 
 
दीपिका और रणवीर सिंह जल्द ही शादी करने वाले हैं। खास बात यह है कि रणबीर कपूर से इन दोनों को ही कोई तकलीफ नहीं है। अब दोनों ही रणबीर के बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं। दीपवीर की शादी 14-15 नवंबर को इटली में होगी। फैंस को इसका इंतज़ार है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तारक मेहता... में नजर नहीं आएंगी दिशा वकानी, अनोखी शर्तें या पति का दबाव