Publish Date: Sat, 02 Nov 2024 (12:18 IST)
Updated Date: Sat, 02 Nov 2024 (12:19 IST)
बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल गणेश चतुर्थी के मौके पर 8 सितंबर को एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने थे। अब कपल ने दो महीने बाद अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है साथ ही उसका नाम भी रिवील किया है।
दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी के पैरों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में दीपिका-रणवीर की नन्ही परी शाइनी रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं।
तस्वीर के साथ दीपिका ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा करते हुए लिखा, दुआ पादुकोण सिंह। 'दुआ': जिसका अर्थ है प्रार्थना। क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर है। हमारे दिल प्यार और कृतज्ञता से भरे हुए हैं। रणवीर और दीपिका।
बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने दो रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। दोनों फिल्म 'रामलीला' के दौरान करीब आए थे।