Publish Date: Sat, 13 Jun 2020 (15:48 IST)
Updated Date: Sat, 13 Jun 2020 (16:24 IST)
दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। अदाकारा ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। कोरोना वायरस के कारण दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ होम क्वारंटाइन को एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर खूब पसंद की जा रही है। इसमें अदाकारा सिल्वर फेस मास्क लगाईं दिखाई दी।
इस मास्क में दीपिका पादुकोण को पहचानना मुश्किल हो रहा है। इस बेहद खास तस्वीर को दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा 'वीकेंड की तैयारी कर रही हूं।'
दीपिका पादुकोण की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को अब तक 14 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं उनके इस स्किनकेयर को देख फैंस वापस उनके सेट पर लौटने का भी अंदाजा लगा रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, दीपिका पादुकोण इस साल की शुरुआत में फिल्म छपाक में दिखाई दी थी। इस फिल्म में वो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका अदा करती नजर आईं। इसके साथ दीपिका बहुत जल्द पति रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ में दिखाई देंगी। लॉकडाउन खत्म होने के बाद रणवीर और दीपिका की यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।