Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपिका पादुकोण ने हटवाया अपने एक्स बॉयफ्रेंड के नाम का टैटू

Advertiesment
हमें फॉलो करें दीपिका पादुकोण ने हटवाया अपने एक्स बॉयफ्रेंड के नाम का टैटू
बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को इटली में रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। यह मैरिड कपल जब शादी रचाकर वापस भारत लौटे तो एयरपोर्ट पर एक खास चीज नोटिस की गई। दीपिका ने अपनी गर्दन पर बने RK टैटू को हटवा दिया हैं। 
 
दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर के साथ काफी समय तक रिलेशनशिप में थीं। दीपिका ने यह टैटू अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के लिए बनवाया था। लेकिन अब रणवीर से शादी होने के बाद वो टैटू उनकी गर्दन पर नजर ही नहीं आ रहा है। 
 
webdunia
खबरों के अनुसार दीपिका ने यह टैटू शादी से पहले ही हटवा दिया था। हालांकि, दीपिका-रणबीर ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त बने हुए हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने शादी से पहले अपने अतीत की इस निशानी को मिटाने का फैसला किया। 
 
दीपवीर की शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में होने वाला हैं। वहीं, 28 नवंबर को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन रखा गया है जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शिरकत करेंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चटपटा मजेदार जोक : भुलक्कड़ लुटेरे और बेवकूफ बैंक मैनेजर