Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपिका पादुकोण ने खोला रणवीर सिंह की एनर्जी का राज

हमें फॉलो करें दीपिका पादुकोण ने खोला रणवीर सिंह की एनर्जी का राज
बॉलीवुड में रणवीर सिंह अपने अतरंगी अंदाज के साथ-साथ अपनी एनर्जी लेवल के लिए भी खूब जाने जाते हैं। बात चाहे ऑनस्क्रीन की हो या ऑफस्क्रीन, रणवीर हमेशा अपना एनर्जी लेवल बरकरार रखते हैं। रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण भी मानती हैं कि उनकी एनर्जी लेवल बहुत हाई है।
 
webdunia
हाल ही में एक इंटरव्यू में जब दीपिका पादुकोण से पूछा गया कि रणवीर सिंह की हाई एनर्जी का राज क्या है? तो दीपिका ने कहा, रणवीर को घर से निकलते ही पता नहीं क्या हो जाता है। वो एकदम डिफरेंट पर्सन बन जाते हैं। रणवीर घर पर बिलकुल अलग और काम पर बिलकुल अलग होते हैं। 
 
webdunia
दीपिका ने आगे रणवीर की मॉर्निंग डाइट को लेकर कहा, हर पत्नी की तरह वो भी अपनी पति रणवीर सिंह को सुबह नाश्ता खिलाकर भेजती हैं। मैं उन्हें ब्रेकफास्ट में बस बादाम और नारियल पानी देती हूं। दीपिका के इस जवाब से साफ हो गया है कि रणवीर का ब्रेकफास्ट ही उनकी एनर्जी का राज है।
 
रणवीर का एनर्जी लेवल न सिर्फ ऑनस्क्रीन बल्कि ऑफस्क्रीन भी कई बार देखने को मिला है। रणवीर प्रमोशनल इवेंट्स और अवॉर्ड फंक्शन में उछल कूद करते हुए दिखाई देते हैं। गली बॉय की सक्सेस के बाद अब रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक 83 में लीड रोल करने वाले हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार और शाहरुख खान ने इस फिल्म के लिए मिलाया हाथ!