suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ये है दीपिका पादुकोण का पसंदीदा पार्टी सांग

Advertiesment
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने अभिनेत्री के तौर पर अपनी प्रतिभा साबित कर दी है और दुनिया को अपनी काबिलियत दिखा दी है। फिल्म कॉकटेल दीपिका के करियर का टर्निंग पांइट रहा और उनके लिए यह एक खास फिल्म रही। 


 
बहुत ही कम लोगों को पता है कि दीपिका को कॉकटेल का यो यो हनी सिंह का अंग्रेजी बीट्स गाना बहुत पसंद है। यह गाना बढ़िया गानों में शामिल रहा और पार्टी गानों में आज भी पसंदीदा बना हुआ है। 
 
दीपिका और हनी सिंह की जोड़ी ने चेन्नई एक्सप्रेस तथा रेस 2 में बढ़िया गाने दिए हैं। अब इस लिस्ट में कॉकटेल का अंग्रेजी बीट्स भी जुड़ गया है।  
 
दीपिका की हॉलीवुड फिल्म xXx : रिटर्न ऑफ ज़ेडर केज में उनके सहकलाकार रुबी रोज़ ने कुछ समय पहले दीपिका के साथ हनी सिंह के गाने लव डोज़ पर नाचते हुए वीडियो शेयर किया था। 
 
दीपिका फिल्हाल विन डिज़ल के साथ वाली xXx : रिटर्न ऑफ ज़ेडर केज की रिलीज़ का इंतजार कर रही हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब ओम पुरी ने बचाई थी नसीरुद्दीन शाह की जान...