Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'ऑस्कर 2023' में दीपिका पादुकोण की हुई एंट्री, संभालेंगी यह बड़ी जिम्मेदारी

Advertiesment
oscars 2023
95वां ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह भारतीय फैंस के लिए बहुत खास होने वाला है। एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' को ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन मिला है। वहीं ऑस्कर समारोह में आरआरआर के गाने 'नाटू नाटू' पर लाइव परफॉर्मेस होने वाला है। इसी बीच फैंस की खुशी और भी दुगनी हो गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी ऑस्कर 2023 समारोह में शिरकत करने वाली है। इस बात का ऐलान खुद दीपिका ने किया है।

 
दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 में बतौर प्रजेंटर नजर आने वाली है। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर उनके अलावा बाकी प्रेजेंटर्स की भी जानकारी दी है। दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को जानकारी दी की वह 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में होस्ट करने वाली हस्तियों में शामिल हैं। 
 
दीपिका के अलावा एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनेल मोने, जो सलदाना, जेनिफर कोनेली, रिज अहमद और मेलिसा मैक्कार्थी जैसे तमाम कलाकार ऑस्कर को प्रेजेंटर्स करेंगे। 95वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह 12 मार्च (भारत में 13 मार्च) को लॉस एंजेलिस में होंगा।
 
दीपिका पादुकोण ने इससे पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व किया था। दीपिका करीब 10 से ज्यादा दिन के लिए फ्रेंच रिवेरा में रही थीं। दीपिका इन दिनों पठान की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख खान की सुरक्षा में सेंध, दीवार फांदकर ‘मन्नत’ में घुसे दो युवक