Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपिका पादुकोण ने अपने पिता के लिए लिखा स्पेशल नोट, बोलीं- हमें आप पर गर्व है

हमें फॉलो करें दीपिका पादुकोण ने अपने पिता के लिए लिखा स्पेशल नोट, बोलीं- हमें आप पर गर्व है
, मंगलवार, 24 मार्च 2020 (17:01 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कोरोना वायरस के कारण इन दिनों अपने घर पर ही हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर वो आज कल हर दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। अब हाल ही में दीपिका ने अपने पिता और भारत के मशहूर पूर्व बैंडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के लिए एक स्पेशल नोट लिखा है।


webdunia
दीपिका पादुकोण ने पापा प्रकाश को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने इस ट्वीट में अपने पापा को ढेर सारा प्यार दिया है। दीपिका पादुकोण ने ट्वीट में लिखा है, 'पापा, बैडमिंटन और भारतीय खेल के लिए आपका योगदान अतुलनीय है। आपके दूसरों को प्रेरित करने वाले समर्पण, अनुशासन, प्रतिबद्धता और सालों की कड़ी मेहनत के लिए ढेर सारा आभार... हम आपको प्यार करते हैं और हमें आप पर गर्व है। आपको ढेर सारा आभार।'

दीपिका पादुकोण ने यह ट्वीट एक पत्रकार के ट्वीट के जवाब में किया था जिन्होंने लिखा था कि 40 साल पहले आज ही के दिन लंदन के वेम्बले एरेना में प्रकाश पादुकोण ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीती थी। 
 
दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म 'छपाक' में नजर आई थीं। जल्द ही वो अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणबीर कपूर करेंगे साउथ की सुपरहिट फिल्म भीष्म का हिंदी रीमेक