Publish Date: Thu, 10 Nov 2016 (15:44 IST)
Updated Date: Thu, 10 Nov 2016 (15:47 IST)
मुंबई स्थित धोबी घाट पर दीपिका पादुकोण ऐसे हुलिये में नजर आईं कि पास से गुजर जाएं तो कोई पहचान भी नहीं पाए। सलवार सूट में बिना कोई मेकअप के वे दिखाई दी। उन्होंने यह हुलिया ईरानी फिल्मकार माजिद मजीदी की फिल्म के लिए अपनाया था। माजिद का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा नाम है और उनकी फिल्म करना दीपिका के लिए गर्व की बात है। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। धोबी घाट में दीपिका के साथ माजिद भी नजर आ रहे हैं। वे पिछले कुछ समय से भारत में ही हैं। उनकी फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और कश्मीर में भी जाएगी। वर्ष 2017 के अंत तक इस फिल्म के प्रदर्शित होने की उम्मीद है।