shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रंगोली मिटाने पर दीपिका को आया गुस्सा

Advertiesment
Deepikaa Padukone
पद्मावती फिल्म का जहां दर्शकों को इंतजार है, वहीं कुछ असामाजिक तत्व फिल्म को बिखेरने में लगे हुए हैं। हाल ही में सूरत में एक आर्टिस्ट ने दीपिका पादुकोण की रानी पद्मिनी के रूप में रंगोली बनाई थी। रंगोली बनाने में कुल 48 घंटे लगे थे, जिसे करणी सेना के कुछ सदस्यों ने आकर मात्र चंद सेकंड्स में खराब कर दिया। इस पर आर्टिस्ट करन केएस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दु:ख भी जताया था।  
 
इस बात से नाराज होकर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी से इस हादसे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दीपिका ने ट्वीट कर कहा कि कलाकार करन और उनके द्वारा किए गए सुंदर काम पर हुए हमले को देखकर काफी निराशा हुईं। कृपया ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ये लोग कौन हैं? इन हमलों के लिए कौन जिम्मेदार है? हम ऐसा कब तक चलने देंगे? आप एक काम कीजिए, कानून इन्हीं लोगों के हाथ में दे दीजिए, ताकि ये हमारी आजादी और हमारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करते रहें। आखिरी ट्वीट में दीपिका ने स्मृति ईरानी को टैग करते हुए लिखा कि हमें इसे रोकना होगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी।
 
अब खबर यह आ रही है इस मामले पर सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 5 में से 4 लोग करणी सेना के हैं। इस तरह पद्मावती पर लगातार धमकियों और तोड़-फोड़ को लेकर अब तक फिल्म की टीम चुप रही, लेकिन अब दीपिका का गुस्सा फूट पड़ा और इसे लेकर कार्रवाई भी की गई। 
 
फिल्म में राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभा रहे शाहिद कपूर ने भी कहा था कि यह फिल्म भारत का गुणगान करती है, तो विरोध किस बात का? अब फिल्म रिलीज होने का इंतजार है।  संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'पद्मावती' 1 दिसंबर को रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोलमाल अगेन : फिल्म समीक्षा