Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धड़कन 2... श्रद्धा और दो हीरो के नाम तय!

हमें फॉलो करें धड़कन 2... श्रद्धा और दो हीरो के नाम तय!
सन् 2000 में धर्मेश दर्शन ने 'धड़कन' नामक फिल्म बनाई थी। इसमें अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी लीड रोल में थे। प्रेम त्रिकोण पर आधारित इस फिल्म का संगीत बेहद हिट हुआ था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इतनी कामयाबी नहीं मिली थी, जितना कि शोर मचाया गया था। बहरहाल इस फिल्म का सीक्वल सोलह वर्ष बाद प्लान किया जा रहा है। आजकल ऐसे निर्माता-निर्देशक और हीरो जो चुक गए हैं, अपनी वर्षों पुरानी हिट फिल्म का सीक्वल प्लान करते हैं ताकि दर्शकों के बीच पैठ बनाने में उन्हें आसानी हो। 
 
धड़कन 2 में एक बार फिर प्रेम त्रिकोण दिखाई देगा। बड़े सितारे सीक्वल में काम करने के लिए राजी नहीं है इसलिए उन सितारों से बात की जा रही है जिनका सितारा मू्ल्य ज्यादा नहीं है लेकिन चर्चा में वे बने हुए हैं। सूरज पंचोली को 'हीरो' से सलमान खान ने बॉलीवुड में लांच किया था। इस फिल्म के बाद उनके हाथ में कोई फिल्म नहीं है जबकि 'हीरो' को प्रदर्शित हुए लगभग एक वर्ष हो गया है। सूरज से बात चल रही है और उनका नाम लगभग तय हो गया है। 
दूसरे हीरो के रूप में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान को लिए जाने की चर्चा है। फवाद को दर्शक 'खूबसूरत' और 'कपूर एंड सन्स' जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। 
 
'धड़कन 2' के निर्माता एक बड़े सितारे को फिल्म से जोड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं और नायिका के रूप में वे श्रद्धा कपूर को चुनना चाहते हैं। श्रद्धा कपूर युवाओं में लोकप्रिय हैं। आशिकी 2,  एबीसीडी 2 और बागी की सफलता के बाद वे तेजी से उभरी हैं। इस समय 'रॉक ऑन 2' कर ही हैं। श्रद्धा-सूरज-फवाद का प्रेम त्रिकोण 'धड़कन 2' में दिखाने की कोशिश की जा रही है। 
 
प्रेम त्रिकोण बॉलीवुड का बहुत पुराना फॉर्मूला है। कई सफल फिल्म इस फॉर्मूले पर बन चुकी हैं। क्या यह फॉर्मूला अब कारगर सिद्ध होगा? फॉर्मूले तो हमेशा कारगर साबित होते हैं सारा दारोमदार प्रस्तुतिकरण पर आ टिकता है और इसी बार 'धड़कन 2' के मेकर्स को ध्यान देना होगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हाफ गर्लफ्रेंड क्यों छोड़ी एमी जैक्सन ने?