Publish Date: Tue, 18 Jan 2022 (11:46 IST)
Updated Date: Tue, 18 Jan 2022 (12:01 IST)
अभिनेता और रजनीकांत के दामाद धनुष ने सोशल मीडिया पर ऐसी खबर दी कि सभी चौंक गए। अपनी 18 वर्ष पुरानी शादी को धनुष तोड़ रहे हैं। अब वे रजनीकांत के दामाद नहीं कहलाएंगे।
गौरतलब है कि धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने 18 वर्ष पूर्व शादी की थी। दोनों के बारे में किसी को पता नहीं था कि वे अलग होने जा रहे हैं। इस खबर को जिसने भी जाना वह हैरान रह गया।
धनुष ने लिखा कि हमारा 18 साल का साथ रहा। हम दोस्त और माता-पिता बने। काफी समझदारी से ये सफर तय किया, लेकिन अब उस दोराहे पर आ गए हैं जहां से रास्ते अलग हो जाते हैं।
ऐश्वर्या और मैंने अब अलग होने का फैसला किया है। फैंस से गुजारिश है कि हमारे फैसले का सम्मान करें। हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।
दक्षिण भारत में धनुष बड़ा नाम है। बॉलीवुड में भी लोग उन्हें रांझणा और अतरंगी रे जैसी फिल्मों के लिए जानते हैं। हाल ही में उनकी अतरंगी रे रिलीज हुई है जिसमें धनुष के अभिनय की बहुत तारीफ की जा रही है।