Publish Date: Sat, 28 Nov 2020 (11:57 IST)
Updated Date: Sat, 28 Nov 2020 (12:16 IST)
धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की दो बेटियां हैं, ईशा देओल और आहना देओल। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। धरम-हेमा की छोटी बेटी आहना ने 26 नवंबर को दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।
आहना देओल वोहरा ने मुंबई स्थित हिंदूजा हॉस्पियल में 26 नवम्बर को दोपहर 12 बजे दो बेटियों को जन्म दिया। मां और बेटियां स्वस्थ हैं। इस खबर से धर्मेन्द्र और हेमा के परिवार में खुशी भरा माहौल है।
इन बेटियों के नाम Astraia और Adea Vohra रखे जाने की खबर है।