Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'धूम' के निर्देशक संजय गढ़वी का निधन, मार्निंग वॉक के दौरान आया हार्ट अटैक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Dhoom director passes away

WD Entertainment Desk

, रविवार, 19 नवंबर 2023 (11:57 IST)
Photo Credit : Twitter
Sanjay Gadhvi passes away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्म 'धूम' के निर्देशक संजय गढ़वी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 19 नवंबर की सुबह मार्निंग वॉक के दौरान उनके सीने में अचानकर दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया। 
 
अस्पताल पहुंचने पर संजय गढ़वी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय ने 57 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। संजय गढ़वी के अचानकर निधन से पूरी फैमिली शॉक में है। फिलहाल संजय का पार्थिव शरीर कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में ही है। शाम को निर्देशक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
 
बता दें कि संजय गढ़वी ने बीते दिनों ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद पर बेस्ड फिल्म बनाने की घोषणा की थी। खबर है कि फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी। संजय ने धूम, धूम 2, मेरे यार की शादी है, तेरे लिए, किडनैप, अजब गजब लव और ऑपरेशन परिंदे जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनू सूद के बेटे ने मोहम्मद शमी से लिए क्रिकेट टिप्स, एक्टर ने शेयर किया वीडियो