Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आलिया भट्ट ने छिनी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म, प्रियंका के हाथ से निकला बड़ा मौका?

Advertiesment
हमें फॉलो करें आलिया भट्ट ने छिनी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म, प्रियंका के हाथ से निकला बड़ा मौका?
, मंगलवार, 24 सितम्बर 2019 (18:35 IST)
सलमान खान के साथ इंशाल्लाह बंद होने का संजय लीला भंसाली को सबसे बड़ा झटका ये लगा है कि अचानक वे खाली हो गए हैं। इंशाल्लाह की उन्होंने पूरी तैयारी कर ली थी। सेट भी लगा लिए थे और कुछ शॉट भी‍ फिल्मा लिए थे, लेकिन इसके बाद सलमान और भंसाली की किसी बात पर बनी नहीं तो दोनों ने समझदारी दिखाते हुए फिल्म ही बंद कर डाली कि अभी ये हाल है तो बाद में न जाने क्या होगा। 

webdunia

 
भंसाली खाली समय का सदुपयोग करना चाहते हैं और अपनी उस फिल्म को शुरू करना चाहते हैं जो उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ प्लान की थी। बात हो रही है फिल्म गंगूबाई की। यह टाइटल इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूससो एसोसिएशन में कुछ महीनों पहले भंसाली ने रजिस्टर्ड भी कराया था। 

webdunia

 
इस फिल्म को लेकर भंसाली ने प्रियंका से बात भी की थी और प्रियंका ने भी यह बताया था कि भंसाली से उनकी बात चल रही है। सूत्रों के अनुसार सब कुछ तय हो गया था, लेकिन अब भंसाली ने इरादा बदलते हुए प्रियंका की बजाय आलिया भट्ट को चुन लिया है। 
 
इंशाल्लाह के लिए जो डेट्स आलिया ने भंसाली को दी थी उसी का फायदा वे उठाना चाहते हैं और आलिया के साथ तुरंत फिल्म शुरू करना चाहते हैं। कुछ ही दिनों में यह बात क्लीयर हो जाएगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेलकम 3 को लेकर अनीस बज़्मी ने किया खुलासा