Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल धड़कने दो के 10 साल पूरे, एक एक्टर के रूप में रणवीर सिंह को कैसे देखती हैं जोया अख्तर?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Movie Dil Dhadakne Do

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 5 जून 2025 (13:03 IST)
फिल्म 'दिल धड़कने दो' ने जैसे कि अपने 10 साल पूरे किए हैं, ये वक्त सही है रणवीर सिंह और जोया अख्तर की उस खास केमिस्ट्री को फिर से याद करने का, जिसने बॉलीवुड को कुछ बेहद यादगार पल दिए। इन दोनों की जोड़ी ने दो शानदार फिल्में दी हैं, जो न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं, बल्कि क्रिटिक्स की वाहवाही भी बटोरी। 
 
जोया की गहराई से भरी कहानी और रणवीर की दमदार परफॉर्मेंस, दोनों मिलकर ऐसा सिनेमाई जादू रचते हैं जो लंबे समय तक याद रहता है। इनकी फिल्मों में सिर्फ ग्लैमर नहीं होता, बल्कि रिश्तों की परतें, इमोशन्स की गहराई और किरदारों की सच्चाई भी होती है।

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें
 
रणवीर सिंह और जोया अख्तर की पहली फिल्म साथ में 'दिल धड़कने दो' थी, जो एक अमीर लेकिन उलझी हुई फैमिली की कहानी को बड़े ही सोचने पर मजबूर कर देने वाले अंदाज़ में दिखाती है। इसमें रणवीर ने कबीर मेहरा का जो किरदार निभाया, वो एकदम सधा हुआ था, उनके अंदर की उलझन और धीरे-धीरे हुए बदलाव को उन्होंने बहुत सहजता से दिखाया। 
 
वहीं जोया की ये खूबी भी इस फिल्म में दिखी कि वो मेल कैरेक्टर्स को भी बहुत इमोशनल और रिलेटेबल बना देती हैं, और यही वजह है कि कबीर सबका फेवरेट बन गया। उनकी दूसरी फिल्म साथ में थी गली बॉय, जो अपने आप में एक बेंचमार्क बन गई। 
 
webdunia
इस फिल्म ने न सिर्फ स्टिरियोटाइप्स तोड़े बल्कि सोसाइटी की कई पुरानी सोच को भी चैलेंज किया। रणवीर सिंह ने मुराद का किरदार इतने दमदार और गहराई से निभाया कि हर कोई उनके टैलेंट का फैन हो गया। एक स्लम से निकलकर हिप-हॉप स्टार बनने वाले मुराद की जर्नी में रणवीर ने अपने एक्टिंग से जान डाल दी।
 
जोया अख्तर ने कई बार रणवीर सिंह की तारीफ की है, खासकर उनकी सेंसिटिविटी और गहरी भावनाओं को पकड़ने की काबिलियत की। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, मेरी रणवीर से गहरी दोस्ती है और मैं जानती हूं कि उनमें बहुत सेंसिटिविटी है। इसलिए उस इमोशन तक पहुंचना मेरे लिए आसान रहा। वो एक शानदार एक्टर हैं और मुझे नहीं लगता कि कोई चीज़ है जो वो नहीं कर सकते। 
 
जोया और रणवरीर की ये दोस्ती और एक-दूसरे के लिए इज्जत उनके काम में भी साफ झलकती है, जिससे उनकी फिल्में दर्शकों के दिलों में गहरी जगह बना लेती हैं। अब जब हम दिल धड़कने दो के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, हमें जोया अख्तर और रणवीर सिंह की इस बेहतरीन जोड़ी से आगे भी ऐसी ही नई, दिल छू लेने वाली कहानियों की उम्मीद है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अद्भुत... अलौकिक...अविस्मरणीय! कैसा है श्रीराम दरबार, जानिए इसकी अनोखी विशेषताएं