Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिलीप कुमार बिलकुल ठीक हैं : सायरा बानो

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिलीप कुमार बिलकुल ठीक हैं : सायरा बानो
, रविवार, 2 अप्रैल 2017 (21:32 IST)
प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार घर पर हैं और स्वस्थ्य हैं। उनकी पत्नी और गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा सायरा बानो ने अभिनेता के प्रशंसकों को यह यह आश्वासन दिया। ऐसी अफवाहें थीं कि 94 साल के अभिनेता की तबीयत ठीक नहीं है।
 
सायरा बानो ने कुमार के आधिकारिक ट्विटर खाते पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ईश्वर की कृपा से दिलीप साहब घर पर हैं और ठीक हैं। ईश्वर की कृपा बनी हुई है। साहब का मानना है कि उनके लिए बिना किसी शर्त के प्यार करने वाले परिवार एवं दोस्तों से घिरा होना खुद में एक थैरेपी है। सायरा ने लिखा कि साहब खुशकिस्मत हैं कि उनके साथ उनके लाखों प्रशंसकों, दोस्तों एवं शुभचिंतकों की दुआएं एवं प्यार है। उन्होंने लिखा कि दिलीप साहब खुद जल्द ट्विटर पर लौटेंगे, इंशाअल्लाह। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किसी से भी नहीं टूटेंगे आमिर के तीन रिकॉर्ड... चौथा रिकॉर्ड बनाएंगे सलमान?