suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'टाइगर जिंदा है' के निर्देशक अली अब्बास जफर ने रचाई शादी, अपनी दुल्हन का हाथ थामे शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Advertiesment
Tiger Zinda Hai
टाइगर जिंदा है और सुल्तान जैसी फिल्मों के निर्देशक अली अब्बास जफर ने शादी कर ली है। अली अब्बास ने अपनी शादी के लिए बेहद प्राइवेट सेरेमनी रखी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की जानकारी दी है।

जफर अली अब्बास ने इंस्टाग्राम पर अपनी दुल्हन का हाथ थामे हुए एक तस्वीर शेयर की है। हालांकि उन्होंने किसे अपना जीवनसाथी बनाया है, इसके बारे में खुलासा नहीं किया है। तस्वीर में दोनों ने ही परंपरागत ड्रेस पहनी हुई है। अली अब्बास जफर ने अपनी तस्वीर के साथ कोई कैप्शन लंबा कैप्शन न लिखते हुए सिर्फ बिस्मिल्लाह लिखा है। 
 
अली अब्बास जफर की ओर से तस्वीर शेयर करने के बाद उन्हें सिलेब्रिटीज की ओर से बधाई संदेश भी दिए जाने लगे हैं। अली की करीबी दोस्त कही जाने वालीं कैटरीना कैफ ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, 'आप दोनों को बधाई।' वहीं फैंस यह पूछ रहे हैं कि आखिर उनकी दुल्हन कौन हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अली अब्बास पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले हैं। उनकी वेब सीरीज तांडव 15 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। यह पॉलिटिकल और क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसे लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऋचा चड्ढा की 'मैडम चीफ मिनिस्टर' का पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म