Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मशहूर निर्देशक इस्माइल श्रॉफ का निधन, 62 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Advertiesment
Esmayeel Shroff passes away
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर निर्देशक इस्माइल श्रॉफ का निधन हो गया है। इस्माइल श्रॉफ ने  62 साल की उम्र में मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि इस्माइल लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

 
इस्माइल श्रॉफ के निधन से इंडस्ट्री में दुख की लहर है। स्माइल श्रॉफ ने आहिस्ता आहिस्ता, अगर, थोड़ी सी बेवफाई, बुलंदी, सूर्या, गॉड एंड गन, पुलिस पब्लिक, झूठा सच, लव 86 और जिद जैसी कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था। 
 
इस्माइल श्रॉफ इंजीनियर स्टूडेंट थे। उन्होंने साउंड इंजीनियरिंग की थी। फिर वह करियर संवारने मुंबई आ गए। इस्माइल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट के तौर पर की थी। इस्माइल श्रॉफ ने 80-90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विक्की कौशल की फिल्म से हुई सारा अली खान की छुट्टी!