Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एकता कपूर की कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी दिशा पाटनी

हमें फॉलो करें एकता कपूर की कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी दिशा पाटनी
, बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (15:59 IST)
आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के डायरेक्टर राज शांडिल्य ने गुदगुदाने वाली एक और कॉमेडी फिल्म की कहानी लिखी है। ड्रीम गर्ल की प्रोड्यूसर एकता कपूर राज शांडिल्य की स्टोरी में काफी इंटरेस्टड हैं।


एकता कपूर ने कहा कि उन्होंने एक स्क्रिप्ट को पहले ही अप्रूव कर दिया है और इसके लिए वह एक्ट्रेस दिशा पाटनी को लीड रोल में लेना चाहती हैं। साथ ही एकता को ये भी लगता है कि दिशा के साथ काम करने के लिए इससे ज्यादा अच्छी कोई स्क्रिप्ट हो ही नहीं सकती है।
एकता कपूर काफी लंबे वक्त से दिशा पटानी के साथ काम करना चाहती थी, लेकिन अच्छी स्टोरी नहीं मिलने की वजह से अब तक दोनों साथ काम नहीं कर पाए थे। खबरों की माने तो एकता कपूर और दिशा पाटनी के बीच फिल्म को लेकर बात चल ही है। 
 
webdunia
इस फिल्म में वह चंडीगढ़ की स्मॉल टाउन पंजाबी लड़की का किरदार निभाएंगी। राज शांडिल्य ने एकता कपूर को ड्रीम गर्ल से पहले ही इस कहानी के बारे में बता दिया था, जिसे उन्होंने पसंद किया। 
 
फिल्म ड्रीम गर्ल की सक्सेस से राज शांडिल्य ने साबित कर दिया कि उनके पास ऑडियंस की नब्ज है। एकता कपूर ने उन्हें अगले प्रोजेक्ट के लिए तुरंत हां बोल दिया। हालांकि राज शांडिल्य इस फिल्म की कास्टिंग और क्रिटिव में हस्तक्षेप नहीं करेंगे, क्योंकि वह अपनी अगली फिल्म को लेकर बिजी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कियारा आडवाणी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने फैंस से की यह अपील