Publish Date: Wed, 09 Oct 2019 (15:15 IST)
Updated Date: Wed, 09 Oct 2019 (15:18 IST)
कियारा आडवाणी भले ही बॉलीवुड में कुछ फिल्में पुरानी हों लेकिन उनका अब तक का सफर काफी सक्सेसफुल रहा है और वह काफी पॉप्युलर हो गई हैं। कियारा सोशल मिडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं मगर हाल ही में वह हैकिंग का शिकार हो गई हैं।
कियारा आडवाणी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करके दी है।
कियारा ने फैंस से अपील करते हुए कहा, 'मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है, इसलिए कोई भी अनावश्यक ट्वीट नहीं चेक करें।' कियारा ने यह भी बताया है कि उनकी टीम एक बार फिर अकाउंट वापस पाने की कोशिश कर रही है।
बता दें कि इससे पहले भी कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज जैसे अमिताभ बच्चन, शाहिद कपूर, करण जौहर, श्रुति हासन, अनुपम खेर, रितिक रोशन, हंसिका मोटवानी के सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक हो चुके हैं।
कियारा हाल ही में फिल्म 'कबीर सिंह' में प्रीति के रोल में नजर आई थीं। उनके इस रोल को खासा पसंद भी किया गया। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे।
webdunia
Publish Date: Wed, 09 Oct 2019 (15:15 IST)
Updated Date: Wed, 09 Oct 2019 (15:18 IST)